सवाईपुर में परम्परागत कृषि विकास योजना के तहत एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण आयोजित

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे में कृषि विभाग द्वारा परम्परागत कृषि विकास योजना (पीकेवीवाई ) के अंतर्गत 5 क्लस्टर समूहों के किसानों के लिए एक दिवसीय प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करना था । कार्यक्रम में कृषि अधिकारी जीतराम चौधरी, कृषि अधिकारी मीना जाट, सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी नरेन्द्र सिंह राजोरा, गोपाल तेली, बिगोद सहायक कृषि अधिकारी देवेन्द्र कुमार तेली, सवाईपुर सहायक कृषि अधिकारी पीयूष प्रकाश त्रिवेदी, कृषि पर्यवेक्षक सत्येन्द्र कुमार मीणा, ब्रज मोहन रेगर, विमला मीणा, भूरी कुमारी मीणा, सत्यनारायण जाट एवं अभिषेक मीणा उपस्थित रहे । प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को परम्परागत कृषि विकास योजना, जैविक खेती की तकनीकों, जैविक आदानों के उपयोग तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की । साथ ही किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं रासायनिक खेती के विकल्प के रूप में जैविक खेती अपनाने के लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जैविक खेती को अपनाकर सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया ।।